हरदोई, समृद्धि न्यूज। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत व पुनर्वास कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाये मौके पर एस डी एम को निर्देशित किया कि जरूरतमंद को सहायता से वंचित न रखा जाए रजनी तिवारी ने नागामऊ असलापुर बूटामऊ ज्ञान पुरवा सकरौली निसौली विधानसभा के तमाम गांव में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से सीधे संवाद किया उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें अस्वस्थ किया कि प्रदेश सरकार प्रत्येक स्थिति में हर संभव मदद के लिए उनके साथ है उन्होंने राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख शाहाबाद त्रिपुरेश मिश्रा ने भी लोगों को मदद का भरोसा दिलाया। पीड़ित परिवार एवं प्रभावित गांवों की हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा एसडीएम अंकित तिवारी,शिव नारायण द्विवेदी विश्वनाथ पाठक निखिल पाठक उमेश फ़ौजी विवेक सिंह त्रिलोकी नाथ अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जाएगा
