बुद्ध प्रतिमा को नुकसान पहुँचाने की कोशिश,सीओ और कोतवाल ने मूर्तियों की करवाई पेंटिंग

हरदोई, समृद्धि न्यूज। शाहाबाद मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के सरसी गांव में अराजक तत्वों द्वारा महात्मा बुद्ध की प्रतिमा क़ो नुकसान पहुँचाने का मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित सीओ शाहाबाद /सहायक पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाया बुझाया।सीओ आलोक राज नारायण और कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने गांव वालों से मूर्तियों की पेंटिंग का सामान मंगाया,और महात्मा बुध और बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्तियों को रंग रोगन कराकर दुरुस्त कराया।तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने बताया कि सरसी गांव में बुद्ध प्रतिमा के पास पड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई थी।जिससे प्रतिमा को हल्का नुकसान पहुँचा। प्रतिमा को सम्मान पूर्वक सुरक्षित करा दिया गया है।उन्होंने बताया गांव में शांति पूर्ण माहौल है।किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।लगभग 8 माह पूर्व सरसी गांव के बगल में हैवतपुर के मजरा बेगम पुर में मूर्ति को लेकर बड़ा बबाल हुआ था।तो स्थानीय पुलिस रातों रात अम्बेडकर की मूर्ति को कोतवाली उठा लाई थी।काफी दिनों तक गांव वाले कोतवाली पुलिस से मूर्ति की मांग करते रहे,तब गांव वालों ने तब इसे हल्का पुलिस की नाकामी करार दिया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *