घाटमपुर में मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता सम्पन्न…………………..

शकुंतला देवी बालिका इंटर कालेज की दो छात्राओं ने मारी बाजी
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान किया पक्का, प्रबंधक ने दी बधाई
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मण्डल स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन घाटमपुर कानपुर नगर में हुआ। जिसमें शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कालेज की दो छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया।
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा मण्डल स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर में किया गया था। जिसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कालेज की दो छात्राओं मोनम और सोनम ने अपनी वेट कैटेगरी में प्रथम स्थान सुनिश्चत किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबन्धक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल व प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल ने छात्राओं को शुभकामनायें प्रेषित कीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने दोनों छात्राओं तथा टीम के सभी सदस्यों के कार्यों की प्रशंसा की तथा शुभकामनाओं के साथ पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शिल्की मिश्रा, सन्तोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, विकास श्रीवास्तव, अक्षिता यादव, सुन्दरतम सिंह, शोभा यादव, मनोज कुमार, सुरभि श्रीवास्तव, शायना खान सहित सभी शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *