बाइक सवार बाढ़ के पानी में डूबा, तलाश जारी

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला थला कुआँखेड़ा निवासी लाल मियाँ उम्र 18 वर्षीय पुत्र कल्लू मियाँ की मोटर मैकेनिक की दुकान अहमदगंज में है। रोज की भांति वह कुआंखेड़ा क्षेत्र के गांव मौलागंज निवासी दोस्त आरिफ के साथ बाइक से कायमगंज बाजार में कुछ सामान लेने आ रहा था। बताया गया कि जब दोनों पहाड़ी गांव स्थित बूढ़ी गंगा पुलिया के पास पहुंचे, तभी लाल मियाँ बाइफ पकडक़र पैदल चलने लगा, तभी बाढ़ के पानी में उसका पैर फिसल गया। जिससे लाल मियां बहाव की गहराई में चला गया। साथी आरिफ ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। देखते ही देखते लाल मियां पानी में डूब गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में चीख.पुकार मच गयी। मां नसरीन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में पुलिया के पास जुट गए। देर रात तक गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से चांद मियां को खोजने का प्रयास जारी रहा। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *