दिल्ली: आईएसआईएस के 5 आतंकी गिरफ्तार, आईडी बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली स्पेशल सेल की तरफ से देश के कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है। इसी के तहत अब तक 5 आईएसआईएस के आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से आईडी और कई अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस सूत्र के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया है। दिल्ली से आफताब नाम के एक आतंकी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आफताब मुंबई का रहने वाला है और इस मॉड्यूल का अहम हिस्सा बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह मॉड्यूल देशभर में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इनके निशाने पर कौन कौन से स्थान थे और इस नेटवर्क की पहुंच कितनी गहरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *