समृद्धि न्यूज। दुनिया की दौलत की फेहरिस्त में बड़ा उलटफेर हुआ है। ओरेकल के फाउंडर और चेयरमैन लैरी एलिसन अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। एलिसन की कुल संपत्ति अब 393 अरब डॉलर पहुंच चुकी है, जो मस्क की 385 अरब डॉलर की संपत्ति से अधिक है। इस ऐतिहासिक बदलाव की वजह बनी ओरेकल के शेयरों में आई जोरदार छलांग। 10 सितंबर को अमेरिकी शेयर बाजार खुलते ही कंपनी के शेयर करीब 40 प्रतिशत तक उछल गए। जिससे एलिसन की नेटवर्थ में एक ही दिन में 100 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।
वेल्थ ट्रैकर ब्लूमबर्ग की ताजा रैंकिंग के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज अब एलन मस्क से छिनकर सॉफ्टवेयर दिग्गज और ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन के सिर सज गया है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, एलिसन की संपत्ति अब 393 अरब अमेरिकी डॉलर है। हालांकि, फोब्र्स के मुताबिक, मस्क अभी भी 439 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं। जबकि, ब्लूमबर्ग ने उनकी संपत्ति 385 अरब अमेरिकी डॉलर बताई है।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन
