हरदोई , समृद्धि न्यूज। अतरौली थाना क्षेत्र में एक नशे में धुत युवक ने पत्नी और बेटी पर कुल्हाड़ी से ताबड़ तोड़ कई बार किए।जिसमें पत्नी की मौत हो गई।जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई हसूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटी को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया और मृत पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना अतरौली के भीखपुर एमा गांव के मजरा सिकरी निवासी रामसनेही ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी वेदना की गर्दन पर कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी,और 12 वर्षीय बेटी रेशमा को भी कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया।बताया गया कि रात में रामसनेही का अपनी पत्नी से विवाद हुआ और उसने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी और बड़ी बेटी की गर्दन पर हमला कर दिया।बच्चों की चीख पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने युवक को रंगे हाथ खून से सनी कुल्हाड़ी समेत मौके से पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने वहशी पति को पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने मृतक की 12 वर्षीय बेटी रेशमा को उपचार के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज भेजा है रयहां से गंभीर हालत में उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि आरोपी पति रामसनेही शराब का आदी है और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।करीब 13 साल पहले बिहार की रहने वाली वेदना के साथ उसने शादी की थी।परिवार में उसके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है।
पति ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला,पत्नी की मौत
