बाढ़ के पानी में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। अपने साथियों के साथ घर के पास बाढ़ के पानी में नहाते समय एक किशोर अचानक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल पाया। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जानकीपुरवा मोहल्ला निवासी मोहित उर्फ छोटू 17 वर्ष बाढ़ के पानी में डूब गया। मोहित अपने साथियों के साथ घर के पास बाढ़ के पानी में नहाने गया था। वह अचानक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल पाया। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से एक घंटे बाद शव निकाला गया। मोहित चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से बाढ़ के पानी के नजदीक न जाने और बच्चों को भी वहां जाने से रोकने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *