अंतर्जनपदीय गैंगस्टर 25 हजार का इनामिया वांछित मुठभेड़ में गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कम्पिल थाना पुलिस व स्वाट टीम की चेकिंग अभियान के दौरान अंतर्जनपदीय गैंगस्टर 25 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त मुठभेड़ के साथ मुठभेड़ हो गयी। जबावी कार्यवाही में आरोपी के पैर में गोली लग गयी और वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कम्पिल पुलिस व स्वाट टीम व सर्विलांस टीम सिवारा रोड पर चेकिंग अभियान चला रहा थी, तभी सिवारा रोड पर एक व्यक्ति आता दिखायी दिया। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जबावी फायरिंग में युवक के गोली लग गयी और वह घायल हो गया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी पर दो दर्जन मुकदमे दर्ज है। एएसपी ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम तोताराम बताया। उस पर 25 हजार रुपये इनाम भी दर्ज है। तलाशी में आरोपी के पास से ३१५ बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। आरोपी का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *