फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में आगामी हिंदी दिवस 14 नवम्बर के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा-प्रेम, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति-कौशल एवं तर्कशक्ति का विकास करना रहा।
प्रतियोगिता दो वर्गों जूनियर एवं सीनियर में संपन्न हुई। जूनियर वर्ग (कक्षा 6-8) पक्ष में वक्ता प्रथम स्थान पर आरुषि द्विवेदी, द्वितीय स्थान पर आध्या गुप्ता व तृतीय स्थान पर कौटिल्य देव रहे। विपक्ष में वक्ता प्रथम स्थान आराध्या, द्वितीय स्थान पर आदी जैन व तृतीय स्थान पर अविघ्न रहे। इंटरजेक्टर में प्रथम स्थान आराध्या, द्वितीय स्थान पर देव मिश्र, तृतीय स्थान पर सांझ रहे। सीनियर वर्ग (कक्षा 9-11 ) पक्ष में वक्ता प्रथम स्थान आन्या द्विवेदी, द्वितीय स्थान पर वेदान्शी, तृतीय स्थान पर समृद्धि रही। विपक्ष में वक्ता प्रथम स्थान अनन्या गुप्ता, द्वितीय स्थान पर रविकांत, तृतीय स्थान पर श्रद्धा सागर रहे। इंटरजेक्टर में प्रथम स्थान अर्नव, द्वितीय स्थान पर राधिका व तृतीय स्थान पर नर्जिस जेहरा रही। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपने प्रभावशाली वक्तव्यों से हिंदी भाषा की महत्ता को रेखांकित किया और दर्शकों की प्रशंसा अर्जित की। निदेशक डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों की जीवंत धरोहर है। उपनिदेशक अंजू राजे ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में चिंतन-मनन की शक्ति का विकास करती हैं और उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करती हैं। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने कहा कि हिंदी दिवस हमें मातृभाषा के गौरव को पहचानने तथा उसके संवर्धन का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। इसके अतिरिक्त अर्पित मिश्रा, शरद गोयल एवं कविता पांडे ने भी अपने विचार प्रकट किए। संचालन अक्षिता ने किया।
हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न
