फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में गंगापर क्षेत्र में विकराल बाढ़ के द्वारा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सरकार द्वारा विभिन्न सहायता कार्यक्रम किया जा रहे हैं। शनिवार को आकांक्षा समिति द्वारा भोजन सामग्री, मोमबत्ती लाइट टॉर्च, सॉस, एनर्जी ड्रिंक आदि की सहायता राजेपुर ब्लॉक के ग्राम अंबरपुर, चैनगंज मड़ैया, सैदपुर मड़ैया आदि ग्राम में वितरित की गई। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ0 वंदना द्विवेदी ने बताया कि बाढ़ की विभीषिका कम हो रही है, परन्तु प्रभावित गांवों को सामान्य स्थिति में लौटने में समय लगेगा। हमे अपने दायित्वों का निर्वाह्न, सहायता और सहयोग के रूप में करते रहना है। बाढ़ के बाद अनेक बीमारियां भी फैलने का खतरा रहता है, जिनको सही पोषण और सफाई से दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ0 रजनी सरीन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में संचालित हो रहा है, दवाइयां आदि की भी आवश्यकतानुसार उलब्धता करवाई जाएगी। संस्था की संयुक्त सचिव रश्मि सिंह ने कहा कि ग्रामीण गरीबों को विशेष तौर पर यह सामग्री भिजवाना सुनिश्चित किया जा रहा है। रिवैंप इंडिया फाउंडेशन के वैभव राठौर और नमामि गंगे की निहारिका पटेल, राधा रमन कीर्तन की सदस्यों ने आकांक्षा समिति के नेतृत्व में वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया। संयुक्त सचिव रश्मि सिंह, गुंजा जैन, मंजू सिंह, डॉ0 सुधा मिश्रा, अनीता पाठक, भावना गुप्ता, डा0 ज्योति गुप्ता, रुचि मिश्रा, दीपिका त्रिपाठी, अंजू सिह आदि सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने आम जनों से भी अपील की है कि वह भी इस जन सेवा के कार्यक्रम में अपना-अपना सहयोग प्रदान करें। डॉ0 वंदना द्विवेदी ने बताया कि आकांक्षा समिति ने बच्चों और महिलाओं के लिए कपड़े का भी वितरण जरूरतमंदो को करवाया जा रहा है।
आकांक्षा समिति ने बाढ़ पीडि़तों को पहुंचायी राहत सामग्री
