कम्पिल, समृद्धि न्यूज। गैंगेस्टर के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी को पुलिस नें मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी होने से उसे कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल के ऊपर 21 मुकदमे दर्ज हैं।
जानकारी केेेे अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी तोताराम उर्फ तोता पुत्र दुर्विजय पर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी तोता फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार बीती रात कच्छा बनियान गैंग को ध्यान में रखते हुए सिवारा मार्ग पर हजरतगंज तिराहे पर चेकिंग चल रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति नगला भूड़ तिराहे के पास पुलिस को देखकर भागने लगा। जब पुलिस नें उससे रूकने का इशारा किया, तो उसने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जबाब में पुलिस ने भी गोली चलायी। जिससे गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी। घायल ने अपना नाम तोताराम उर्फ तोता बताया। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस 315 बोर, 1 खोखा 315 बोर तमंचे की नाल में फंसा हुआ बरामद हुआ।
पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी घायल
