छात्रा से दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, गये जेल

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। कंप्यूटर सिखाने के बहाने तीन मुस्लिम युवकों ने छात्रा से दुष्कर्म किया था। इसी दौरान युवकों ने छात्रा का वीडियो बना लिया था। आरोपितों ने छात्रा को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया था। पीडि़ता के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। सीओ के आदेश पर पुलिस ने देर रात तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा कंपिल के गंगा रोड पर स्थित राजीव गांधी कंप्यूटर सेंटर पर कम्प्यूटर कई महीनों से कोचिंग करती थी। इसी दौरान छात्रा कोचिंग संचालक शीबू, उसके भाई सलमान व साथी अनस के संपर्क में आ गई। तीनों आरोपितों ने छात्रा को अलग-अलग कमरे में कंप्यूटर सिखाने का झांसा दिया। आरोपितों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। आरोपितों ने छात्रा का वीडियो भी बना लिया था। आरोपित आए दिन वीडियो प्रसारुमित करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म करते रहे। छात्रा के कंप्यूटर सेंटर न जाने पर उसको ब्लैकमेल करने लगे। आरोपितों ने वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर छात्रा पर धर्मांततरण कर निकाह करने का भी दबाव बनाया। जिससे तंग आकर युवती ने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। स्वजनों ने आरोपित युवकों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपित स्वजनों को जान से मारने की धमकी देने लगे। दो दिन पूर्व तीनों आरोपित युवती के घर कही शिकायत न करने की धमकी देने गए। स्वजनों के दौड़ाने पर एक आरोपित का मोबाइल छूट गया। पीडि़ता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस की अनसुनी पर गुरुवार सुबह पीडि़ता ने सीओ को मामले की तहरीर दी। सीओ के आदेश पर तीनों आरोपित शीबू, सलमान व अनस निवासी कंपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने तीनों आरोपितों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। जहां से उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

दुष्कर्म पीडि़ता के परिवार से मिले सांसद, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

पीडि़त परिवार ने थाना प्रभारी द्वारा एक आरोपित का नाम हटाने को लेकर दबाव बनाने की सांसद से शिकायत की। क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीडि़ता के गांव शनिवार शाम सांसद मुकेश राजपूत पहुंचे। उन्होंने पीडि़त परिवार से घटना के संबंध में जानकारी की। सांसद ने पीडि़त परिवार से पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई से संतुष्ट होने का जवाब मांगा। दुष्कर्म पीडि़ता के भाई ने सांसद से शिकायत में कहा कि थाना प्रभारी पर एक आरोपित शीबू का नाम हटाए जाने के लिए लगातार दबाव बनाते रहे। थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधान सचिन राजपूत को मामले को तूल पकडऩे के लिए हडक़ा दिया। इसके बाद भी पीडि़त स्वजन कार्रवाई की बात पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस ने देर रात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। स्वजनों ने बताया कि जब वह शुक्रवार देर शाम पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराकर वापस लौटे, तो उन्होंने थाना प्रभारी को आरोपित सलमान व शीबू के साथ उनके बराबर कुर्सी पर बैठकर बात करते हुए देखा। स्वजनों के विरोध करने पर थाना प्रभारी भडक़ गए और उन्हें वहां से घर जाने के लिए धमकाने लगे। ग्रामीणों ने आरोपितों के उक्त कोचिंग सेंटर को पूर्णत: बंद कराकर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। सांसद ने स्वजनों को सख्त आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *