“पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत ग्राम चौपाल मे ग्रामीणों को किया गया जागरूक

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में “पुलिस आपके द्वार” पहल के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सशक्तिकरण, अफवाहों की रोकथाम, अपराध नियंत्रण, त्वरित न्याय और पुलिस से संबंधित विवादों के समाधान के बारे में जागरूक करना है।

जनपद के थाना बारासगवर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बैगुलाल खेड़ा एवं थाना अजगैन क्षेत्रांतर्गत ग्राम चमरौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम चौपाल में संबन्धित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं बीट आरक्षी और डिजिटल वालंटियर और ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। चौपाल में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं के यथासंभव समाधान के लिए आश्वस्त किया गया।

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। इसी के साथ, अफवाहों की रोकथाम और अपराध नियंत्रण के बारे में भी जानकारी दी गई।

“पुलिस आपके द्वार” पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को पुलिस की सेवाओं के बारे में जागरूक करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इस पहल से ग्रामीणों और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित होंगे और अफवाहों की रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *