कम्पिल, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता का शव फांसी के फंंदे पर लटका मिला। पिता ने अतिरिक्त दहेज न मिलने पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कुंवरपुर खास निवासी अंकुर शुक्ला की 22 वर्षीय पत्नी मोहिनी शुक्ला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छ: दिन पूर्व नौ सितंबर की शाम घर की बैठक में छत के कुंडे में अंगौछे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंचे क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर निवासी मृतका के पिता राजेश मिश्रा व उनकी पत्नी संतोषी ने अतिरिक्त दहेज में बाइक व एक लाख रुपए न देने पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। मृतका के पिता ने शनिवार थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के पति अंकुर शुक्ला के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
