पेड़ से लटकता मिला छात्र का शव, 2 दिन पहले बाग में लकड़ी लेने गया था

शाहाबाद/हरदोई, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के कालागाड़ा गांव में एक छात्र का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला।सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृत किशोर अनूप कुमार रविवार की शाम 5 बजे से कही लापता हो गया था।काफी तलाशने के बाद मृत किशोर के पिता इच्छाराम ने रविवार को ही रात 9 बजे पुलिस को सूचना दी थी।

ग्रामीणों के मुताबिक अनूप को आखिरी बार लकड़ी बीनते देखा गया था। रात भर और सोमवार सुबह तक की गई तलाश में उसका कोई सुराग नहीं मिला।सोमवार शाम को आम के बाग में उसका शव बरामद हुआ।वहीं परिजनों का कहना है कि अनूप जिन लोगों के घर के पास से गायब हुआ है,उन्होंने उसे देर से सूचना दी।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में पुलिस ने किशोर की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है।अब सभी को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *