लखनऊ कानपुर हाइवे पर दस माह बाद बदरका बाईपास कट खुलने से लोगों को राहत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बदरका बाईपास कट को दस महीने बाद खोल दिया गया। जिससे क्षेत्र के लोगों को आने जाने का लाभ मिलेगा। विधानसभा भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर डिवाइडर को खुलवाया। डीएम और एसपी ने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों के चलते इस कट को बंद किया गया था। इससे क्षेत्रीय लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 7 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। वही कट के खुलने से बदरका, भगवंतनगर, अचलागंज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों का आवागमन आसान होगा। विधायक ने कार्यदायी संस्था को यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी संकेतक और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *