कम्पिल, समृद्धि न्यूज। घर से मछली पकडऩे की बात कहकर निकले युवक का शव ग्रामीणों को बाढ़ के पानी मे उतराता मिला। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस नें जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी गिरीशचंद्र का 34 वर्षीय पुत्र रवि का शव मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित शमशान घाट के निकट बाढ़ के पानी मे मछली पकडऩे वाले जाल में उतराता मिला। शरीर पर घाव के निशान थे। ग्रामीणों नें मामले की सूचना स्वजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही स्वजनों मे कोहराम मच गया। मृतक की माँ निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। स्वजनों के अनुसार रवि दो दिन पूर्व मछली पकडऩे की बात कहकर घर से गया था। मृतक रवि 5 भाइयो मे सबसे बड़ा था। मृतक के दो बहिनें भी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस नें जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया है। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मछली पकडऩे गये युवक का बाढ़ के पानी में उतराता मिला शव
