उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मेला रामकुंवर गांव में युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका शव फांसी पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मेला रामकुंवर गांव में मंगलवार दोपहर तीन बजे अखिलेश 25 वर्ष पुत्र मझिले ने कमरे के अंदर पंखे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था इस कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार को वह नशे की हालत में घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। काफी समय तक कमरे से कोई आवाज न आने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो अखिलेश पंखे में दुपट्टे से लटका हुआ मिला। जिसे देख परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया।
कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह के अनुसार, परिजनों ने मृतक को नशे का आदी होने की बात कह कर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनो द्वारा कोई तहरीर दी जाती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
