सीएचसी में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,सेवा पखवाड़ा मंत्री ने किया बीपीएचयू का लोकार्पण

शाहाबाद (हरदोई), समृद्धि न्यूज। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा ने गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की और छोटे बच्चों का विधिवत अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड सौंपे। रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले दाताओं को मंत्री ने प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं गर्भवती महिलाओं को लंच पैकेट और फल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान रजनी तिवारी ने अस्पताल परिसर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर एसडीएम शाहाबाद अंकित तिवारी,सीएचसी प्रभारी प्रवीण दीक्षित,शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा,पिहानी ब्लॉक प्रमुख खुशी बाजपेई,नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय, मंडल अध्यक्ष मनोज राजपूत,मंडल अध्यक्ष अनुज राजपूत, जि.पं.स. सदस्य लालाराम राजपूत, सुभाष रस्तोगी,खंड विकास अधिकारी,भाजपा नेता रामनाथ त्रिपाठी,राजेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *