डीएम ने गांधी चैराहे के सौन्दरीकरण स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बेहतर प्लान बनाने के दिए निर्देश

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की उपस्थिति में गांधी चौराहा का निरीक्षण किया गया ।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गांधी चौराहे से टेंपो स्टैंड और सदर कोतवाली तक पैदल भ्रमण कर मुख्य मार्ग का निरीक्षण कर सचिव उन्नाव शुक्ला गंज विकास प्राधिकरण को निर्देशित करते हुए कहा कि बैठ कर पूरा प्लान बना लिया जाए ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार कर यातायात को सुगम बनाया जाए और चौराहे का जीर्णोद्धार कर सौंदरीकरण की कार्यवाही हर हाल में 15 नवम्बर तक शीघ्रता के साथ किया जाए। गांधी चैराहे के निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने कचहरी चैराहे निकट ब्रिज के नीचे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधारने के द्रष्टिगत निरीक्षण कर सुधारने के लिए आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज और उपजिलाधिकारी सदर, सचिव उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण शुभम क्षेत्राधिकारी सिटी सहित और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *