छत से गिरकर युवक की मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। दही थाना क्षेत्र में एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार , ग्राम भादेवरा थाना बिहार निवासी कुलदीप सिंह (40) पुत्र अजीत बहादुर सिंह जो बीते कुछ वर्षों से शहर के मोहल्ला शिव नगर में किराए के मकान में रहकर ड्राइवरी का काम करते थे और अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि देर रात वह किसी काम से छत पर गए थे, तभी अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। जिसके बाद परिजन उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुलदीप सिंह की शादी की डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *