समृद्धि न्यूज। ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने एक बार फिर से अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। सैम पित्रोदा ने कहा है कि वह पाकिस्तान गए हैं और वहां उन्हें बिल्कुल घर जैसा महसूस हुआ। कांग्रेस ओवरसीज विभाग के प्रमुख सैम पित्रोदा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। पित्रौदा ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि पाकिस्तान में मुझे घर जैसा महसूस होता है। जब मैं पाकिस्तान जाता हूं, तब मुझे ऐसा नहीं लगता है कि मैं किसी और देश आया हूं, पित्रोदा का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण है। पित्रोदा के मुताबिक भारत को पाकिस्तान से बात करके रिश्ते सुधारने चाहिए, पित्रोदा का यह सलाह तब आया है, जब भारत ने पाकिस्तान को लेकर कोई भी बात नहीं करने का फैसला किया है, ऑपेरशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान की तमाम कोशिशों के बाद भी भारत पाकिस्तान को रिप्लाई नहीं कर रहा है। सैम पित्रोदा का यह बयान विपक्ष के लिए हथियार बन गया। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इसे राहुल गांधी की सोच से जोड़ते हुए कहा कि राहुल गांधी के सबसे करीबी और कांग्रेस ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा पाकिस्तान को अपना घर बताते हैं। यही वजह है कि यूपीए सरकार ने 26/11 जैसे हमले के बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम नहीं उठाया। प्रदीप भंडारी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि पाकिस्तान का पसंदीदा और कांग्रेस का चुना हुआ! उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विदेश नीति हमेशा पाकिस्तान को खुश करने वाली रही है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने आतंकवाद पर कठोर रुख दिखाने की बजाय पाकिस्तान की स्थितियों को समझने और उनका पक्ष लेने की कोशिश की।
Watch: Indian Overseas Congress chief Sam Pitroda says, "Our foreign policy, according to me, must first focus on our neighbourhood. Can we really substantially improve relationships with our neighbours?… I've been to Pakistan, and I must tell you, I felt at home. I've been to… pic.twitter.com/DINq138mvW
— IANS (@ians_india) September 19, 2025
नेपाल और बांग्लादेश को लेकर भी दिया बयान
पित्रोदा ने नेपाल और बांग्लादेश को लेकर भी बयान दिया है। पित्रोदा ने कहा कि नेपाल और बांग्लादेश से भी रिश्ते सुधारने की जरूरत है। कांग्रेस ओवरसीज विभाग के प्रमुख का कहना है कि विदेश नीति तभी सफल मानी जाती है, जब आपके पड़ोस में सब कुछ ठीक हो। पित्रोदा ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या अभी नेपाल और बांग्लादेश से भारत का सब कुछ ठीक है, पित्रोदा के मुताबिक नेपाल और बांग्लादेश से भी भारत के रिश्ते कड़वाहट भरे हैं। इसी साल की शुरुआत में सैम पित्रोदा ने कहा था कि चीन भारत का दुश्मन नहीं है। पित्रोदा के इस बयान ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी थी। कांग्रेस ने खुद को पित्रोदा के इस बयान से अलग कर लिया था।
आपको बता दें कि बीते लंबे समय से भाजपा, कांग्रेस के ऊपर पाकिस्तान के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाती रही है। पित्रोदा के इस नए बयान के बाद भाजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने पित्रोदा का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- राहुल गांधी के चहेते और कांग्रेस के विदेश प्रमुख सैम पित्रोदा का कहना है कि उन्हें पाकिस्तान में घर जैसा महसूस हुआ। कोई आश्चर्य नहीं कि यूपीए ने 26/11 के बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। पाकिस्तान का चहेता, कांग्रेस का चुना हुआ।
