नवागत एसपी जय प्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन पहुंच ग्रहण किया कार्यभार

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। नवागत पुलिस पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन पहुंच कार्यभार ग्रहण कर लिया। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने बताया कि पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित और न्यायसंगत समाधान प्रमुख है। थानों पर आने वाले पीड़ित की फरियाद को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका समाधान पुलिस की पहली जिम्मेदारी होगी। नवागत एसपी ने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि चाहे घटना छोटी हो या बड़ी, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। जिले में महिला सुरक्षा की दृष्टि से एक सख्त और संवेदनशील पुलिसिंग व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई बार आपसी रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते लोगों पर गलत एफआईआर दर्ज करा दी जाती है। ऐसे मामलों में निर्दोष व्यक्ति को न्याय दिलाना पुलिस का दायित्व है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई भी झूठी या फर्जी एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अपने पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने कानपुर ग्रामीण, इटावा और लखनऊ सहित कई महत्वपूर्ण जिलों में जिम्मेदारी संभाली है। इसी के साथ
इटावा में एसएसपी के पद पर तैनाती रही, वहीं लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था की चुनौतियों से निपटना पड़ा। इन अनुभवों का लाभ जनपद में पुलिसिंग को और मजबूत करने में लिया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस-जनसंपर्क को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि जनता और पुलिस के बीच भरोसे का माहौल बन सके। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ अपराधियों पर शिकंजा कसना प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *