फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सांसद मुकेश राजपूत ने खानपुर स्थित एसटीपी प्लांट में पौधारोपित किया और संगोष्ठी को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। वन विभाग द्वारा 75 पौधे रोपित किए गए।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है, उनकी सरकार द्वारा सुशासन व्यवस्था से देश निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था भारत को वैश्विक पटल पर मजबूत करने का कार्य कर रही है, वह वर्तमान भारत की युवा पीढ़ी के आइकॉन है, संगठन और सरकार द्वारा उनके जन्मदिन से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रेमों में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधारोपित करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके संगठन और सरकार ने जागरूकता पैदा करने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री की सेवा और समर्पण की भावना उनके व्यक्तित्व को हर वर्ग में लोकप्रिय बनाती है। प्रधान सेवक के रूप में उन्होंने जनकल्याण के ऐतिहासिक कार्य किया। जिला महामंत्री डीएस राठौर ने कहा 2014 से भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व मिला देश प्रगति के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है रक्षा सुरक्षा महिला कल्याण जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेने में अपने पांव पीछे नहीं खींचे। संचालन वीरेंद्र कठेरिया ने किया। इस मौके पर धर्मेंद्र राजपूत, अभिषेक बाथम, जितेंद्र सिंह, विकास पांडे, संजीव गुप्ता, अनूप कुमार, आनंद दीक्षित, अभिषेक बाजपेई, कृष्ण मुरारी राजपूत, शिवम मिश्रा, अमन बाथम, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
सांसद ने सेवा पखवाड़ा के तहत किया वृक्षारोपण
