जमीन पर जबरिया निहास खोदने से मना करने दबंग ने की मारपीट

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी गुड्डी देवी पत्नी सदा सिंह अपनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रही थी। शुक्रवार लगभग एक बजे गांव सिरमौरा बांगर निवासी कमलेश कुमार व उसके साथी आकर गुड्डी देवी की जमीन पर जबरियन निहास खोदने लगे। जिस पर गुड्डी देवी ने अपनी जगह में निहास खोदने का विरोध किया। जिस पर कमलेश कुमार व उसके साथी गुड्डी देवी के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर कमलेश कुमार व उसके साथियों ने गुड्डी देवी को लाठी-डंडे से मारपीट कर दी। गुड्डी देवी को बचाने आयी पुत्र वधू प्रिया पत्नी अनुज पाल, पुत्र अनुज पाल के साथ भी मारपीट की। थाना पुलिस को गुड्डी देवी पत्नी सदा सिंह ने दबंग युवक उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं इस सम्बन्ध में लेखपाल अनुज चतुर्वेदी ने बताया की जमीन की नाप जोख कर दी थी। दूसरी पार्टी के लोग अवैध निर्माण कर रहे थे। वहीं पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *