समृद्धि न्यूज। दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। महरौली के एक सरकारी स्कूल, डीपीएस द्वारका समेत अब तक 3 स्कूलों में बम की धमकी के मेल मिला है। जानकारी के मुताबिक, बम निरोधक दस्तों के साथ पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुंच गई हैं। एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है।
दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
