बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 300/2025 धारा 64 बी.एन.एस. ( पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित/वाँछित अभियुक्त कैफ अली पुत्र समीम अली निवासी ढपलपुर थाना कमालगंज को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़त द्वारा द्वारा दिनांक 17.09.2025 को थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री के साथ बलात्कार किया गया है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा थाना कमालगंज पर मु0अ0सं0 300/2025 धारा 64 बीएनएस ( पॉक्सो एक्ट बनाम कैफ अली उपरोक्त पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में दिनांक 20.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कैफ उपरोक्त को गिरफ्तार किया है।

बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 237/2025 धारा-115(2)/65(1)/351(2) बी0एन0एस0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित नामजद/वांछित अभियुक्त राजवीर पुत्र मिश्रीलाल निवासी बड़ा ताल धन्सुआ थाना कोतवाली फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया है।
पीडि़त द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि दिनांक 17.09.2025 को अभियुक्त द्वारा पीडि़त की नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट कर बलात्कार किया गया है। पीडि़त की तहरीर के आधार पर कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 237/2025 धारा-115(2)/65(1)/351(2) बी0एन0एस0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट बनाम राजवीर उपरोक्त पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में दिनांक 20.09.2025 को अभियुक्त राजवीर उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *