समृद्धि न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अफगानिस्तान को खुली धमकी दी है। उन्होंने कहा कि बगराम एयरबेस अमेरिका को वापस नहीं दिया गया तो इसके नतीजे बहुत बुरे होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अफगानिस्तान को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस अमेरिका को वापस नहीं सौंपा, तो बुरे नतीजे भुगतने होंगे। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूेेेथ सोशल पर लिखा, अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस को उसे वापस नहीं करता, जिसने इसे बनाया है, यानी अमेरिका को, तो बहुत बुरी चीजें होने वाली हैं, यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका लगातार इस अहम सैन्य अड्डे पर दोबारा कब्जा करने की कोशिशों में जुटा है।
2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद, बगराम एयरबेस वर्तमान में तालिबान सरकार के नियंत्रण में है। ट्रंप ने बार-बार संकेत दिया है कि अफगानिस्तान और चीन की सीमा के पास इसके रणनीतिक महत्व को देखते हुए, वह इस एयरबेस पर नियंत्रण बनाए रखते। कुछ दिन पहले, अपनी लंदन यात्रा के दौरान, ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका इस एयरबेस पर फिर से नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम अफगानिस्तान छोडऩे जा रहे थे, लेकिन हम इसे पूरी ताकत और सम्मान के साथ छोडऩे जा रहे थे, और हम बगराम, बड़े हवाई अड्डे जो दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक है, उसे अपने पास रखने जा रहे थे। उन्होंने आगे कहा, हमने उन्हें यह मुफ्त में दे दिया। वैसे, हम इसे वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं।
ट्रंप की अफगानिस्तान को धमकी, बगराम एयरबेस नहीं दिया तो बहुत बुरा होगा
