श्री रामलीला मेला का एसडीएम ने किया शुभारंभ

शाहाबाद हरदोई , समृद्धि न्यूज। पठकाना रामलीला का शुभारंभ शविवार की रात एसडीएम अंकित तिवारी ने पूजा अर्चना करके किया। इसके बाद संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। एसडीएम अंकित तिवारी ने बजरंगबली जी का पूजन करने के बाद आरती की। अभी तक पश्चात तालियों की गड़गड़ाहट के बीच रामलीला का शुभारंभ हुआ। आए हुए सभी अतिथियों और मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने आरती पूजन किया। शाहजहांपुर से आए पुरोहितों ने संगीतमयी सुंदरकांड पाठ किया। मेला शुभारंभ के मौके पर बड़ी संख्या में दर्शन और क्षेत्र वासी देर तक डटे रहे। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू, आत्मानंद गिरि जी महाराज, डॉ देश दीपक मिश्रा, श्याम अवस्थी, मनोविनोद अवस्थी, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामजी तिवारी, अरुण अग्निहोत्री, अनमोल गुप्ता, रामनाथ त्रिपाठी, मधुप मिश्रा आदि उपस्थित रहे। मेला मंत्री ऋषि मिश्रा ने बताया रविवार रात्रि में विराट कवि सम्मेलन सम्पन्न होने के बाद सोमवार से लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *