हरदोई , समृद्धि न्यूज। शनिवार की रात बिल्हौर कटरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया।वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कौशिया गांव निवासी प्रवीण कुमार शनिवार की रात अपने गांव निवासी साथी रविंद्र के साथ बाइक से घर जा रहे थे।तभी बिल्हौर-कटरा हाईवे पर कौसिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।जिससे कार एवं बाइक के परखच्चे उड़ गए। तथा बाइक पर बैठे दोनों युवक लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गए।रात को इस भीषण हादसा रूह कपा देने वाला था। बाइक सवारों के शव क्षत विक्षत होकर दूर जा गिरे।सूचना मिलने पर रूपापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया।जहां से डॉक्टर ने प्रवीण कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया तथा रवींन्द्र को मृत घोषित कर दिया।जिला चिकित्सालय ले जाते वक्त प्रवीण ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पोस्टमार्टम के बाद शव कौसिया गांव पहुंचे तो चारों तरफ मातम पसर गया,एक साथ दो मौतों से गांव दहल उठा,हर किसी की आंखें नम दिखाई दी।
कार की टक्कर से 2 की मौत, क्षत विक्षत शव छिटक कर अलग हुए
