घायलावस्था में पड़ी महिला गोंडा जनपद की महिला

महिला ने बंधक बनाकर लूटने का लगाया आरोप
पुलिस ने कई बिन्दुओं पर शुरु की जांच पड़ताल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कमालगंज क्षेत्र के कुंदन गनेशपुर गांव में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली। महिला की पहचान गोंडा जिले की रहने वाली शीला उर्फ शिमला के रूप में हुई। वह लखनऊ में नौकरी करती थी। शीला ने बताया कि लखनऊ में उसकी मुलाकात काजल, सोनी और विपिन से हुई। एक सप्ताह पहले तीनों उसे बहला-फुसलाकर फर्रुखाबाद ले आए। यहां उन्होंने उसे बंधक बना लिया। आरोपियों ने उससे 15 हजार रुपए, सोने का नाक का फूल, चांदी की पायलें और आधार कार्ड छीन लिए। शनिवार रविवार की रात में आरोपियों ने लाठी-डंडों से महिला के साथ मारपीट की। रविवार सुबह करीब 8 बजे महिला सडक़ के किनारे घायल अवस्था में बेहोश हालात में पड़ी मिली। राहगीरों ने पानी का छिडक़ाव किया, तब महिला होश में आयी। जिसके बाद उसे एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलागंज में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि डॉ0 मान सिंह और डॉ0 विकास पटेल की टीम ने उसका इलाज किया। जहानगंज थाना अध्यक्ष राजेश राय ने अस्पताल पहुंचकर पीडि़ता से पूछताछ की। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि महिला का इलाज जारी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *