कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: मंत्री धर्मपाल सिंह

 उन्नाव, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने जनपद भ्रमण के दौरान दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर कहा कि कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई की है और जांच चल रही है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

जीएसटी रिफॉर्म्स पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां नागरिक देवो भव के सिद्धांत पर आधारित हैं। इस पहल से अब तक 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर हो चुके हैं। नई जीएसटी प्रणाली मध्यवर्ग को राहत देगी। गरीब परिवारों को सालाना पांच करोड़ रुपये तक की बचत होगी।
सरकार ने लोगों की प्रतिदिन की जरूरतों को सस्ता करने का लक्ष्य रखा है। रोटी, कपड़ा, कॉपी, किताबों और महंगी दवाओं से जीएसटी हटा दिया गया है। नई व्यवस्था में उपभोक्ता को सिर्फ वस्तु की वास्तविक कीमत चुकानी होगी। विक्रेता का टैक्स सीधे उपभोक्ता को लाभ पहुंचाएगा।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि पहले जहां 28 प्रतिशत टैक्स का स्लैब था, उसे घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है।

इससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिलेगी। उन्होंने इसे ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि यह सुधार प्रधानमंत्री मोदी की गरीब-कल्याण नीति को मजबूत करने वाला है। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारें गरीबों और मध्यम वर्ग की परवाह नहीं करती थीं। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नई दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है और जीएसटी सुधार इसका बड़ा उदाहरण है।” मंत्री ने विश्वास जताया कि इस नई व्यवस्था से व्यापार सुगम होगा और आर्थिक असमानता घटेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को राहत मिले और भारत एक आत्मनिर्भर, सशक्त राष्ट्र बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *