नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात घर से निकले राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में सडक़ किनारे लाश मिली। परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव उम्मरपुर निवासी राजमिस्त्री विमलेश पुत्र स्वर्गीय दयाराम उम्र 30 वर्ष परिजनों के मुताबिक बीते दिन घर से निकले थे। तब से वह वापस नहीं आये। मंगलवार को परिजनों को सूचना मिली कि समैचीपुर के बीच विनोद कुमार फौजी की जगह में सडक़ किनारे एक शव पड़ा है। जिसकी सूचना पाकर परिजनों के साथ पहुंचे भाई बृजमोहन ने शव की शिनाख्त अपने भाई विमलेश कुमार 30 वर्ष के रूप में की। जिसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे को दी। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे दलबल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया की मृतक राज मिस्त्री विमलेश कुमार शराब का आदी था और उसका विवाह नहीं हुआ था। जिसके चलते वह काफी दिनों से घर भी नहीं जाता था। जिसकी बीते रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई बृजमोहन ने थाना पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस व हलका के दरोगा राम सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घर से निकले राजमिस्त्री का सडक़ के किनारे पड़ा मिला शव
