हत्या में सजायाफ्ता केंद्रीय कारागार के बंदी की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। केंद्रीय कारागार में सजायाफ्ता बंदी की हालत बिगडऩे पर दो दिन पूर्व लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान बंदी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के अनुसार लखनऊ के थाना मोहनलालगंज निगोहा निवासी 72 वर्षीय राजू उर्फ चन्द्र प्रकाश को हत्या के मामले में जनपद उन्नाव के न्यायालय नें 03 मई 1986 को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। बंदी राजू जिला कारागार उन्नाव से तबादला होकर केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में 20 जुलाई 2025 को आया था। कारागार चिकित्सक के अनुसार बंदी को ह्रदय सम्बन्धी बीमारी थी। जिसकी समस्या होने पर बंदी को 21/22 सितम्बर की रात लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया गया था। 23 सितम्बर को सुबह 8:40 बजे बंदी राजू की उपचार के दौरान मौत हो गयी। केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी की तरफ से जिला मजिस्ट्रेट को सूचना दी गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *