दुनिया में जारी लड़ाइयां रुकवाने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है: इटली की पीएम मेलोनी

समृद्धि न्यूज। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि दुनिया के चल रहे संघर्षों को सुलझाने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंध, निवेश, रक्षा, शिक्षा और व्यापार पर चर्चा की। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि भारत दुनिया में चल रहे युद्धों और संघर्षों को सुलझाने में बहुत अहम भूमिका निभा सकता है। न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान उन्होंने कहा मुझे लगता है कि भारत इस दिशा में बहुत महत्वपूर्ण किरदार अदा कर सकता है। बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम मेलोनी के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने विश्व और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की थी, खासकर यूकेन में चल रहे संघर्ष को जल्द और शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया था। पीएम मोदी ने इस दिशा में भारत के पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया। इटली के साथ भारत की साझेदारी, राजनीतिक, आर्थिक और सामरिक, हर स्तर पर बढ़ रही है। इसी साल अप्रैल में इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो ताजानी भारत यात्रा पर आए थे। इसके इतर प्राइम मिनिस्टर मेलोनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जबरदस्त प्रशंसक हैं, दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री है, इटली द्वारा फिलिस्तीन को मान्यता न दिए जाने से इटली के कई शहरों में तोडफ़ोड़ और प्रदर्शन हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *