उन्नाव, समृद्धि न्यूज। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी देवी प्रसाद (35) वर्ष जो मजदूरी करके अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहे थे।
देवी प्रसाद का अपने भाई से जमीन को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा था। इसी से परेशान होकर उसने आज सुबह घर में फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, देवी प्रसाद शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने कई बार परिवार के सामने अपनी परेशानी बताई थी।
परिजनों का कहना है कि समय रहते विवाद का समाधान हो जाता तो यह दुखद घटना नहीं होती। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की हैं।
