सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ग्राम चौपाल में शिकायत मिलने पर जिम्मेदारों की लगाई फटकार

(हरदोई से संतोष तिवारी की रिपोर्ट)

 हरदोई, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को सीडीओ सान्या छाबड़ा द्वारा ग्राम पंचायत भिठारी के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित ग्रामीण चौपाल में जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया।तथा उनका मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीण चौपाल में बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके। इसके लिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड योजना,विद्युत बिलों के सुधार हेतु,राशन कार्ड बनाये जाने हेतु कैम्प लगाये गये हैं,जिन पर जाकर ग्रामीण जन लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ ले सकते हें।
चौपाल में लगाये गये स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प में 62 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण (वीपी एवं शुगर) किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न सामान्य रोगों(सर्दी जुकाम,बुखार आदि) के 52 लोगों को आवश्यक औषधियां एवं चिकित्सीय परामर्श दिया गया। एक दर्जन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये।चौपाल में 10 लोगों के विद्युत बिल संशोधित किए गए।
महीर वर्मा एवं सूर्यांश वाथम का अन्नप्राशन बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा कराया गया तथा पौष्टिक आहार के रूप में फल आदि वितरित किये गये। प्रियंका पत्नी रामचन्द्र के बच्चे को आंगनवाड़ी केन्द्र पर राशन न होने की शिकायत पर सीडीओ द्वारा मुख्य सेविका को कारण बताओं नोटिस जारी करने एवं प्रतिदिन 8 बजे केन्द्र की जियोटैग फोटो भेजने के निर्देश दिये गये।गंगाराम पुत्र मंगा,पारूल पुत्री पंकज निवासी ग्राम भिठारी, रामसागर पुत्र बैजू निवासी ग्राम भिठारी,शैलेन्द्र पुत्र जयराम निवासी ग्राम भिठारी द्वारा दिव्यांग के यूडीआईडी कार्ड बनाने का निर्देश दिया।कि वह सोमवार तक उक्त व्यक्ति का कार्ड बनवाकर अवगत करायें।ग्रामवासियों द्वारा पेयजल योजना के अन्तर्गत जलापूर्ति नियमित न होने एवं गलियों का पुनरोद्धार न किए जाने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने एवं संबंधित अवर अभियंता का उत्तरदायी निर्धारित करते हुए कार्यवाही के निर्देश अधिशासी अभियंता जल निगम को दिये।ग्रामीण चौपाल मे मुख्य समस्या ग्रामवासियों द्वारा गलियों एवं नालियों के निर्माण की बताई गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को ग्राम सभा की खुली बैठक कराकर कार्ययोजना बनाकर बजट की उपलब्धता के आधार पर प्राथमिकता निर्धारित कर कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये।
ग्रामीण चौपाल में 10 व्यक्तियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत आवास दिये गये जाने,4 महिलाओं द्वारा राशन कार्ड बनाये जाने एवं कतिपय महिलाओं द्वारा विधवा पेंशन व कुछ ग्रामवासियों द्वारा वृद्धावस्था पेंशन बनाये जाने का अनुरोध किया गया। पात्रता का परीक्षण कर आवेदन कराकर पेंशन स्वीकृत कराने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को दिये गये।ग्रामीण चौपाल में डा0 बीडीओ राम प्रकाश,सीएचसी अधीक्षक बाबन डा0 पंकज मिश्रा,प्रभाष कुमार,खण्ड शिक्षा अधिकारी,बावन,रजत गुप्ता,एसडीओ विद्युत के साथ ही राजस्व विभाग,कृषि विभाग,पूर्ति विभाग,पशुपालन विभाग ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *