दारोगा अच्छे लाल पाल पर गिरी गाज, लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सट्टा कारोबारी द्वारा दरोगा पर 15 हजार रुपए मासिक देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेकर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। जिससे अब मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है। बताते चलें कि बीते दिन एक सट्टा कारोबारी का सट्टा पर्ची लिखने का एक वीडियो प्रसारित हुआ था। जिस पर सट्टा कारोबारी आरोप लगा रहा था कि हलका इंचार्ज मोहम्मदाबाद अक्षय लाल पाल को वह 15000 महीने देता है। लिहाजा खुलकर सट्टा लगाओ डरने की कोई बात नहीं। इस मामले को अखबारों में प्रकाशित किया गया था। मामले का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दारोगा अच्छे लाल पाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविकता का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *