बरेली बवाल में 10 पुलिसकर्मी घायल, 50 उपद्रवी गिरफ्तार

बरेली: बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में 10 पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि 50 से अधिक उपद्रवी गिरफ्तार किए गए। बच्चों का इस्तेमाल कर सुरक्षा घेरा तोडऩे की कोशिश की गई, इस घटना के मास्टरमाइंड बताए जा रहे मौलाना तौकीर रजा पर एनएसए के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, जिनके खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है।
बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में खुद मौलाना तौकीर रजा तो शामिल नहीं हुए। उग्र होती भीड़ को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं हुई। भीड़ ने बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढऩे की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग किया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि माहौल शांतिपूर्ण है। अब हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद (आई लव मोहम्मद) के बैनर और नारों को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया और शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।े बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में फइक एंक्लेव में ठहरे मौलाना तौकीर के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौलाना ने आरोप लगाया कि जैसे ही वह नमाज के लिए निकलने वाले थे, प्रशासन को उनकी लोकेशन का पता चल गया, उन्होंने कहा, डीएम और अन्य अधिकारी मेरे आवास पर पहुंचे और मुझे बाहर जाने से रोक दिया। पूरी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। सरकार मुसलमानों के खिलाफ सख्ती बरत रही है। शरारती तत्वों की तरफ से किए गए पथराव और फायरिंग में करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी का इलाज कराया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि हालात पर पूरी तरह काबू पाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अब स्थिति नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था को बिगाडऩे वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई इलाकों में घर-घर दबिश दी। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें जेल भेजा जाएगा। घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। तीन अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *