पुलिस ने मुठभेड़ में लूट व डकैती करने वाले आरोपी को दबोचा, पैर में लगी गोली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट व डकैती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को तमंचा कारातूस व बाइक बरामद हुई।
27 सितम्बर को समय करीब 2 बजे थाना जहानगंज पुलिस काली नदी के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, किन्तु वह रुका नहीं और पुलिस पार्टी पर अचानक मोटरसाइकिल मोडक़र फायर करने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा अपने बचाव पक्ष में आत्म सुरक्षार्थ हेतु फायर किये गये जिसमें उस व्यक्ति के बाएं पैर में गोली लग गई।

जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे तुरन्त गिरफ्तार कर लिया और घायल व्यक्ति का नाम अमजद खान उर्फ अजमत पुत्र जोहरी खान निवासी उस्मानपुर थाना बिशुनगढ़ जनपद कन्नौज बताया। जिसे तत्काल उपचार हेतु सरकारी वाहन से सीएससी कमालगंज भेजा गया। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, एक मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्पलेन्डर स्लेटी रंग बरामद हुई है। आरोपी पर धारा 109(1)/303(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आम्र्स एक्ट थाना जहानगंज दर्ज है। वहीं अभियुक्त पर चोरी, लूट, डकैती के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *