दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद को आगरा से किया गिरफ्तार, होटल में छिपा था

समृद्धि न्यूज। वसंत कुंज में 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को आगरा से दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे पुलिस दिल्ली लेकर आ रही है। आरोपी बाबा की लोकेशन शुरू से आगरा में ही आ रही थी। पता चला है कि आरोपी इस समय आगरा के ताजगंज होटल में छुप कर रह रहा था।
दिल्ली पुलिस ने आखिरकार स्वामी चैतन्यानंद को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। चैतन्यानंद पर वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की 17 छात्राओं संग यौन शोषण का आरोप लगा है। छात्राओं ने जब से उस पर एफआईआर दर्ज करवाई थी, तभी से वो फरार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, चैतन्यानंद आगरा के एक होटल में ठहरा हुआ था। सुबह करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस आज चैतन्यानंद को दिल्ली कोर्ट में पेश करेगी। गिरफ्तारी से बचने के लिए चैतन्यानंद ने कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की थी। मगर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि चैतन्यानंद सरस्वती ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि होने का दावा किया था। इसके साथ ही स्वामी चैतन्यानंद पर बड़ी करवाई हुई थी। लगभग 8 करोड़ रुपये जो 18 खातों और 28 एफडी में जमा थे फ्रीज किए गए, ये रकम आरोपी पार्थसारथी द्वारा बनाए गए ट्रस्ट से जुड़ी थीं।
बताते चले कि कुछ दिन पहले श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की 17 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बताया था। चैतन्यानंद रात को जबरदस्ती उन्हें अपने बेडरूम में बुलाता था और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इसके अलावा गल्र्स हॉस्टल के कमरों में भी सीसीटीवी लगाने का आरोप सामने आया था। पुलिस ने यौन शोषण के अलावा स्वामी चैतन्यानंद पर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करने और धर्म का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया था। आरोप लगने का बाद से दिल्ली पुलिस चैतन्यानंद को ढूंढ रही थी, रविवार को पुलिस ने आगरा से आरोपी चैतन्यानंद को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *