रजनी तिवारी ने नव दंपत्तियों पर की पुष्पवर्षा,दिया आशीर्वाद
शाहाबाद,हरदोई, समृद्धि न्यूज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक शाहाबाद में 51 नव दंपत्तियों में जिंदगी की नई पारी में कदम रखा।सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए पुष्प वर्षा की।ब्लॉक शाहाबाद टोडरपुर व पिहानी के कुल 51 जोड़ों का विवाह भव्य आयोजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मणों ने सम्पन्न कराया। उत्सव जैसे माहौल के बीच सम्पन्न हुए विवाह कार्यक्रम में लोगों में उत्सुकता देखते हो बन रही थी। हिन्दू रीति-रिवाज़ के अनुसार 49 वर और कन्याओं का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों द्वारा सात फेरे दिलाकर सम्पन्न कराया गया।
वहीं 2 मुस्लिम कन्याओं का निकाह काजी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सभी नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह योजना ने गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का काम किया है।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग विकास और समाज कल्याण के कार्यों में बाधा डालते हैं,जनता अब उन्हें पहचान चुकी है।श्रीमती तिवारी ने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ या अपने परिवार के स्वार्थ नाराज हो सकते हैं,क्योंकि उन्होंने अपने 20 वर्ष के राजनैतिक कैरियर में भेद भाव नहीं किया।श्रीमती तिवारी ने कहा कि पूर्व की बसपा सरकार में कोतवाल रहे मुईन अहमद का नाम लेते हुए उन 5 वर्षों कि यादें ताजा करा दी।जिस समय कोतवाली अपराधों की पर्याय बन गई थी।
ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि ब्लॉक परिसर में इतने बड़े आयोजन की जिम्मेदारी उन्हें मिली और भव्यता के साथ कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा और चाक-चौबंद इंतज़ाम किए गए।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शाहाबाद अंकित तिवारी, जिला समाज अधिकारी रमाकांत पटेल,बीडीओ शाहाबाद दिनेश चन्द्र शर्मा,ब्लाक प्रमुख पिहानी कुशी बाजपेयी,ब्लाक प्रमुख टोडरपुर प्र० श्यामू त्रिवेदी,एडीओ पंचायत जितेंद्र तोमर,एडीओ समाज कल्याण मुस्तकीम अहमद, ग्राम पंचायत अधिकारी नितांत रस्तोगी, टोडरपुर व पिहानी ब्लॉक के बीडीओ सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
