ब्रह्माकुमारी केंद्र खतराना में मनाया नवरात्रि महापर्व

माता के स्वरुपों की आरती उतारकर की गई पूजा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खतराना स्ट्रीट स्थित सेवा केंद्र में नवरात्रि महापर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नौ देवियों की झांकी सजाई गई। जिसमें परी, नित्या, वंशिका, गौरी, तेजल, काजल, आकक्षा, प्रगति, जानवी ने देवी के स्वरूप को धारण किया। मुख्य अतिथि राज योगिनी बीके सुमन ने कहा कि परमपिता परमात्मा शिव बाबा इस सृष्टि के रचयिता है तो उसे रचना में शक्ति का संचार करने वाली जगत जननी जगदंबा मां है, शिव और शक्ति दोनों ही जगत के नियता है। समाजसेवी डॉ0 मनोज महरोत्रा ने नवरात्रि पर शक्ति के रहस्य पर विचार व्यक्त किए। केंद्र संचालिका बीके दीपिका बहन ने नौ देवियों के स्वरूपों के रहस्य को बताया। उन्होंने स्वयं कल्याण एवं जगत कल्याण पर बात कही। बीके ज्योति बहन ने सभी का स्वागत किया। बेबी जानवी ने स्वागत नृत्य किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी व्यापारी नेता संजय गर्ग ने कहा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सही रूप से समाज में चरित्र निर्माण एवं व्यसन मुक्त बनाने की सेवा कर रहा है। ब्रह्माकुमारी भारत को आध्यात्मिक जगत गुरु सोने की चिडिय़ा बनाने का कार्य कर रही है। बीके सुमन बहन, प्रियंका ने विचार व्यक्त किए। बीके संतोष, रमा, रजनी, खुशीराम, ईश्वर, हुकुम सिंह, सत्येंद्र सिंह, कमलेश, मधु बहन, ममता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *