मकान की छत का लेंटर गिरने से तीन घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मकान की छत का लेंटर गिरने से तीन तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज के ग्राम गुठिना में रविवार को अभिषेश कुमार अपने मकान की दूसरी मंजिल पर लेंटर डलवा रहे थे। काम के दौरान अचानक शटरिंग खिसक गई। जिससे पूरा लेंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद संतोष कुमार, सत्यपाल और अमरकेश लेंटर के मलबे में दब गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *