समृद्धि न्यूज। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 6 बच्चों की जान चली गई है। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 6 बच्चों की जान चली गई है। जांच में पता चला है कि बच्चों की किडनी खराब हो गई थी जो मौत का कारण बनी है, इन बच्चों ने कोल्ड्रिफ और नेक्सट्रॉस डीएस सिरप लिया था। बच्चों की मौत के बाद इनको बैन किया गया है। छिंदवाड़ा की इस घटना के बाद कई लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि सिरप पीने के किडनी कैसे खराब हो जाती है और क्या बच्चों को ये देनी चाहिए या नहीं।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पिछले 25 दिनों में 7 बच्चों की किडनी फेल होने से मौत हो चुकी है। इस तरह के मामलों की बढ़ती संख्या ने जिला अधिकारियों को सकते में डाल दिया है। जिन इलाकों में बच्चों के किडनी फेल से जुड़े मामले सामने आए हैं उन जगहों से पानी के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही जिन बच्चों की मौत किडनी फेल से हुई है उनकी किडनी के बायोप्सी सैंपल लिए गए, जिसके आधार पर डॉक्टर फिलहाल कफ सिरप को बच्चों की किडनी फेल की वजह बता रहे हैं। शुरुआती जांच के आधार पर कफ सिरप में डायएथिलीन ग्लायकॉल नामक केमिकल की गड़बड़ी होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जिला प्रशासन ने इन सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी है। डॉक्टर और मेडिकल स्टोर्स के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। शुरुआती जांच में बच्चों की किडनी में इंफेक्शन देखा गया। बच्चों को शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार और पेशाब करने में कठिनाई आना शामिल है। वहीं संक्रमण की वजह साफ नहीं ह, लेकिन डॉक्टरों ने बताया है कि कोई दवाई या खराब पानी की वजह से यह संक्रमण में बच्चों में हुआ है। इस मामले में सीएम मोहन यादव ने कलेक्टर से बात की है और इलाज को लेकर निर्देश दिए हैं। वहीं, छिंदवाड़ा कलेक्टर के मुताबिक, जांच हो रही है और उसके बाद ही मामले का पता चलेगा, इसके पीछे किसी की कोई साजिश है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी, इसके अलावा छिंदवाड़ा में पानी की भी जांच कराई जा रही है।
कफ सिरप से किडनी फेल: छिंदवाड़ा में किडनी इंफेक्शन से अब तक 6 बच्चों की मौत
