प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन

समृद्धि न्यूज। जाने माने शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन हो गया है। उनका निधन आज सुबह ४.१५ बजे मिर्जापुर आवास में हुआ। पंडित छन्नूलाल मिश्र (89) को बीते शनिवार को दिल का दौरा पड़ गया था। परिवार के सदस्यों ने उन्हे मिर्जापुर के ओझला स्थित हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था।
जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर में गुरुवार सुबह 4.15 बजे पंडित छन्नूलाल ने अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनकी तबीयत में सुधार हुआ तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। पंडित छन्नूलाल का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 11 बजे तक वाराणसी लाया जाएगा। दिन में लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे और शाम 7 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बेटी नम्रता ने बताया कि पंडित छन्नूलाल मिश्र को सितंबर महीने में चेस्ट संबंधी परेशानी के चलते मिर्जापुर से वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदर लाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पंडित छन्नूलाल मिश्र को माइनर अटैक आया था, जिसके बाद उनको बीएचयू के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जांच में उनके चेस्ट में इंफेक्शन और खून की कमी निकली थी। नम्रता ने आगे बताया कि मिर्जापुर में इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उन्हें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुंदर लाल अस्पताल रेफर किया। तबीयत ठीक होने के बाद उको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उनका हीमोग्लोबिन की कमी और त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज चल रहा था। मां विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम मिश्र के स्वास्थ्य की देखभाल कर रही थी। खून और मूत्र की जांच में उनका हीमोग्लोबिन कम पाया गया था, बीएचयू से छुट्टी मिलने के बाद परिवार उनको मिर्जापुर वापस ले गया था। वहां पर उनको ओझलापुल स्थित रामकृष्ण सेवा मिशन चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां उनकी जांच हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *