मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

 परिजनों ने फतेहगढ़ कोतवाली का किया घेराव, लगाया जाम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। दबंगों की मारपीट से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही न होने पर परिजनों कोतवाली फहतेगढ़ का घेराव किया।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली फतेहगढ़ के ग्वालटोली निवासी राजेश पुत्र कल्लू ने कोतवाली में दी तहरीर में दर्शाया की मेरा पुत्र चन्दन उम्र 18 वर्ष 19 सितंबर को 9 बजे स्थान समाधि उर्मिला वाटिका गेस्ट हाइस पर कुछ लोगो ने मेरे पुत्र को पकडकर बुरी तरह से मारा पीटा। जिससे पुत्र के सिर पर गम्भीर चोट आई और वह वहीं मृत/अचेत अवस्था में गिर गया। सूचना पाकर परिवारीजन वहां पहुंचे तो पता चला कोई उसे लोहिया अस्पताल ले गया है। गम्भीर हालत होने के कारण पुत्र की सैफई ले गये। वहां से कानपुर ले गये। जहां इलान के दौरान मृत्यु हो गई। घटना की सूचना कोतवाली फतेहगढ़ में दी। अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा है। गुस्साए परिजनों कोतवाली फहतेगढ़ का घेराव किया। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजन माने। पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *