उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ट्रैक्टर पर टेंट का सामान लादते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुंदपुर निवासी अतिराज 50 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल दोपहर में ट्रैक्टर पर टेंट का सामान लाद रहे थे,तभी पास से गुजरी हाइटेंशन लाइने के संपर्क में लोहे का पाइप आ गया जिससे बिजली का झटका लगने के बाद अतिराज झुलस गया । जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ललित ने घटना की जानकारी बीघापुर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ को दी। बीघापुर कोतवाली प्रभारी राजपाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
