गांधी-शास्त्री जयंती पर खेल प्राधिकरण में चला स्वच्छता अभियान

सैफई, समृद्धि न्यूज़। गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र, सैफई में ‘स्वच्छोत्सव अभियान’ का आयोजन किया गया। केंद्र प्रभारी कांता पाराशर के नेतृत्व में खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने परिसर और आसपास के मार्गों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में 40 खिलाड़ी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर लोक निर्माण विभाग रोड पर लंबे समय से जमा प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरे को हटाया। सफाई के बाद मार्ग और परिसर एकदम स्वच्छ दिखाई दिए।

केंद्र प्रभारी कांता पाराशर ने कहा कि गांधी जी का सपना था स्वच्छ और स्वस्थ भारत। अगर हर नागरिक अपने घर और आसपास का क्षेत्र स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाए तो कई बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जन-आंदोलन बनना चाहिए।

इस मौके पर खिलाड़ियों ने भी संकल्प लिया कि वे खेल के साथ-साथ समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाएंगे और अपने आसपास गंदगी नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *